समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा हरहुआ मण्डल के पदाधिकारियों ने संजय सोनकर के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित कर ‘मन की बात’सुन प्रधानमंत्री द्वारा शक्ति केंद्र हरहुआ पंचकोशी मे लगाए गए आनन्द कानन नवग्रह वाटिका मे पौधरोपण किया।

भाजपा हरहुआ मण्डल के सैकड़ो बूथो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में डॉ0श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उसके उपरांत पदाधिकारियों, कार्यकर्ता व स्वयंसेवकों द्वारा पौधरोपण किया गया।
मण्डल अध्यक्ष आसुतोष मिश्रा’ ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दिशा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाकर भाजपा संस्थापक डॉ0 मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जनभागीदारी दिखाकर अमर बनाते हुए राष्ट्रीय कार्य मे सराहनीय योगदान किया। हजारों पौधे लोगों को जीवन प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा, महामंत्री अनिल पाण्डेय,अरुणेंद्र सिंह, मनोज पटेल, शिवबालक पटेल, पंकज तिवारी, गौरव चौबे,प्रदीप सिंह, कैलाश राय, चंदन पाल उत्सव, ओमकार पटेल सहित मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



