समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
शनिवार को आये आंधी और तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली मारने की वजह से हरहुआ उपकेंद्र के अंतर्गत 7 नग ट्रांसफ़ॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें से 2 नग 25 kva ट्रांसफॉर्मर काजीसराॅय मे, 2 नग 10 kva ट्रांसफ़ॉर्मर महादेवपुर मे ,एक नग 63 kva वाजिदपुर व 2 नग 25kva ट्रांसफॉर्मर माधोपुर मे जल गया। जिसकी वजह विद्युत आपूर्ति युक्त जगहो की बाधित रही।वही होलापुर मे एक पोल गिरने की सूचना प्राप्त हुई जिसे बदलने का प्रयास जारी है।
ट्रांसफार्मर जलने की सूचना प्राप्ति के पश्चात अधिशाषी अभियंता हेमंत कुमार सिंह व उपखंड अधिकारी अभिजित कुमार शाह ने तत्काल संज्ञान लिया और अवर अभियंता दीपू कुमार व लाइनमैन के माध्यम से क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदलवा कर विद्युत आपूर्ति सामान्य की गयी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



