हनुमान जयंती के अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मानगो स्थित त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु राम भक्तों के साथ भव्य आरती में लिया भाग

दैनिक समाज जागरण 02.04.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर हनुमान जयंती के पावन एवं शुभ अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो स्थित त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु राम भक्तों के साथ भव्य महाआरती में भाग लिया।
इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा, महाआरती के समय “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। दीपों की जगमगाहट, भजनों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था ने इस आयोजन को अत्यंत दिव्य और अलौकिक बना दिया।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश देने वाला महान अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मेयर सुधा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भगवान हनुमान जी की भक्ति हमें शक्ति, साहस, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी नागरिकों से समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

अंत में बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद एवं लड्डू का वितरण किया जहां सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)