google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में हरियाली अमावस्या के अवसर पर नवाकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में आज दिनांक 24/07/2025 को हरियाली अमावस्या के अवसर पर वि. ख. अनूपपुर से. क्र.5 ग्राम मलगा में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया

जमुना कोतमा हरियाली अमावस्या प्रकृति से जुड़ा एक सांस्कृतिक, पौराणिक और पर्यावरणीय पर्व है और आज जिला समन्वयक श्री उमेश पांडेय जी के द्वारा इसके महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया आज सभी नवांकुर सखी को पौधे भेंट किए गए और नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के कार्यक्रम अंतर्गत यात्रा का आयोजन कर उन्हें एक साल तक पौधे की देखरेख एवं संरक्षण का दायित्व दिया गया और अगले साल हरियाली अमावस्या में पौधे के रोपण का संकल्प लिया गया तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रा.पंचायत मलगा सरपंच श्रीमती रेखा सिंह जी,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पांडेय जी नवांकुर संस्था पसान प्रतिनिधि विकास कुमार , सचिव श्री कृष्ण कुमार तिवारी जी रोजगार सहायक श्री तुलसीदास साहू मोबाइलाइजर श्रीमती माया जी परामर्शदाता श्रीमती शिवानी सिंह जी श्रीमती कृष्णा देवी cmcldp छात्र पारसराज शुभांसी नेहा निशॉ दुर्गा यशोदा पूजा माया पूजा एवं स्थानीय महिलाओं की सहभागिता रही


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)