google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रवेश उत्सव पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

मिठाई खिलाकर बच्चों को वितरित की गई किताबें

मनेन्द्रगढ़। शा.उ.प्रा. विद्यालय कोथारी में दिनांक 21 जुलाई को विद्यालय प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोथारी के सरपंच एवं एसएमडीसी अध्यक्ष राजन यादव और जनपद सदस्य आनंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि राजन यादव और प्राचार्य श्रीकांत लांजेवार ने बच्चों को मिठाई खिलाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य नये शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को स्कूल से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक बना रहा।
विद्यालय के शिक्षक अविनेश नामदेव, सुखदेव सर, कमला खेस, खुशबू मजूमदार, पूजा जायसवाल, सुषमा मिनोचा, नेहा डडसेना, ठाकुर प्रसाद, रघुराज सिंह, विजय सिंह, नूतन कुजूर, पारसनाथ यादव,परमेश्वर साहू समेत समस्त स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)