google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन्मदिन के अवसर पर सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने अपनी धर्मपत्नी सी.ए नितिका के साथ किया रक्तदान।

दोनों रक्तदाताओं के जज्बे को सलाम :– चंद्र प्रकाश जैन।

बेटा बहू के इस नेक कार्य हेतु दोनों को बहुत-बहुत बधाई :– जय प्रकाश खण्डेलवाल।

हजारीबाग।

बदलते वक्त के साथ हर कुछ बदल रहा है लोग अपने जन्म दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाते हैं वहीं दूसरी ओर हजारीबाग यूथ विंग से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य गण एवं उनके परिजन एक अलग सेवा प्रदान कर जन्म दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन को ऐतिहासिक बनाते है। इसी के क्रम हजारीबाग यूथ विंग के उपाध्याय जयप्रकाश खंडेलवाल के सुपुत्र सिद्धार्थ खंडेलवाल अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी सी ए नीतिका खण्डेलवाल के साथ स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता के प्रति मिसाल पेश किया है। दोनों के द्वारा समय-समय पर रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सेवा हमेशा प्रदान की जाती है। दोनों ने आमजन से आग्रह करते हुए कहा है कि जन्मदिवस शादी की वर्षगांठ जैसी महत्वपूर्ण पल पर ऐसी सेवा के कार्य अवश्य करनी चाहिए जिससे मन तृप्ति और प्रसन्न होता है।
इस अवसर पर उनका हौसला अफजाई करने के लिए हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष जयप्रकाश खंडेलवाल, विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य विकास तिवारी मौजूद रहे सभी ने इस नेक कार्य के हेतु दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन दोनों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नहीं है साथ ही कहा की रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण दोनो ने पेश किया है,रक्तदान न केवल प्राप्तकर्ता के लिए बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को भी प्रबल करता है।वहीं उपाध्यक्ष जयप्रकाश खंडेलवाल ने अपने पुत्र सिद्धार्थ खंडेलवाल एवं पुत्रवधू का नितिका खंडेलवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)