दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 16 अप्रैल 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से दो देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।गुप्त सूचना के अधार पर इस आई ओमप्रकाश सिंह एवम सशस्त्र बलों के घेराबंदी से रामनगर से दो देसी कट्टा,तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया वही मौके से रामनगर गांव निवासी मुन्ना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया । मामले में थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि कट्टे जिंदा कारतूस और मैगजीन को जप्त कर थाना लाया गया है और गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से अन्य अपराध मे संलिप्ता की पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



