google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आग लगने से गेहूं के फसल नष्ट लाखों का हुआ नुकसान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 16 अप्रैल 2024 मंगलवार को नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सत्तर गांव मे आग लगने से करीब बीस एकड़ क्षेत्र मे लगे गेहूं का फसल जलकर नष्ट हो गया जिससे किसानों को लाखो की क्षति हो गई है। आग लगने के कारण खेत से गुजर रहे बिजली के तारों मे शॉर्ट सर्किट लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सत्तर गांव के किसान अभय कुमार सिंह, अनील कुमार सिंह,चंदन कुमार सिंह,गोविंद सिंह, उपेंद्र सिंह,सुरेश सिंह, मिथिलेश सिंह,राकेश सिंह,रविशंकर सिंह ने बताया कि आज अनलोगों के खेतों मे आग लग गई जिसकी सूचना दमकल विभाग औरंगाबाद को दिया गया और स्थानीय थाना को भी सूचित किया गया सुचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया और आग बुझा दी गई।किसानों ने बताया कि आग लगने से अनलोगो को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।किसानों द्वारा इसकी सूचना अंचल अधिकारी को भी दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)