सेमिनार में भाग लेने के लिए बीएनएमयू, मधेपुरा के डॉ. सुधांशु शेखर को भी मिला है आमंत्रण
गया ।
पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, गया, मंदिर प्रबंधन समिति के सहयोग से 19 से 21 जनवरी, 2024 तक कालचक्र मैदान में वार्षिक बौद्ध महोत्सव- 2024 का आयोजन कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा आयोजित
मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने बताया कि महोत्सव के दौरान 20 जनवरी, 2024 को (सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक) महाबोधि महाविहार मंदिर, (ध्यान पार्क), बोधगया में ‘माइंडफुलनेस : संघर्ष समाधान का तरीका’ विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। मगध मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की पूर्व कुलपति एवं मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की पूर्व प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) कुसुम कुमारी को इसका संयोजक बनाया गया है।
सेमिनार में भाग लेने के लिए देश के कई प्रतिष्ठित दर्शनशास्त्रियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के पूर्व महामंत्री प्रो. (डॉ.) अम्बिका दत्त शर्मा, नालंदा महाविहार, नालंदा के प्रो. (डॉ.) सुशीम दुबे और बीएनएमयू, मधेपुरा के डॉ. सुधांशु शेखर के नाम शामिल हैं।
मालूम हो कि जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस संदर्भ में ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ. त्यागराजन एस. एम. द्वारा सफल आयोजन हेतु 16 कार्यसमिति/ कोषांग का गठन करते हुए वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा सदस्यों को नामित करते हुए बौद्ध महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां करवाने का निर्देश दिए हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



