राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय किसान मेला -सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, विधायक प्रतिनिधि बगोदर विधान सभा सुधीर सिंह विश्व माण्डू विधानसभा क्षेत्र रंजीत गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर एवं फीता काट कर किया गया। प्रखंड स्तरीय किसान मेला – सह – प्रदर्शनी में विष्णुगढ प्रखंड के अलावे चूरचू, टाटीझरिया एवं बरकट्ठा के प्रगतिशील किसान विभिन्न कृषि प्रादर्श के साथ उपस्थित हुए । मेला में आये किसानों को कृषि वैज्ञानिको द्वारा खेती की आधुनिकतम तकनीक से खेती करने की सलाह दी गई। अतिथियों द्वारा किसानों के प्रादर्श अवलोकन के पश्चात् उन्हे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें खेती कार्यों से जुड़कर रहने को कहा गया तथा उनका हौसला बढ़ाया गया।
किसान कार्य मेला में मुख्य रूप से मुखिया चेडरा, सारुदुदर, भेलवारा लक्ष्मी कुमारी पं स. सदस्य चंडरा, गैड़ा, अलजीटो पनश्याम पाठक, दीपू अकेला, अब्बास अंसारी प्र. कृषि पदा. अभय कुमार, बो टीम उमेश कु. राणा, हारीझटिल बी.ए.ओ. सुधीर दु-राप, अनिल उमेश कुमार, अनिल राणा, अमित भोटन, नकुल कुमार, चिंताहरण पाठक-कृषक मित्र सुरेश महतो, गोविन्द महतो, जगरनाथ महतो, फलचंद महतो, नासिर अंसारी के साथ-साथ सैकड़ो किसान उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



