google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

ओंकारनाथ दूबे, दैनिक समाज जागरण संवाददाता दिनारा

रोहतास जिला स्थित दिनारा थाना क्षेत्र के खनिता चौक के समीप नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को संध्या दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार बूरी तरह से जख्मी हो गया। मृतक बिसीकला निवासी मदन गोस्वामी का तीस वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार गोस्वामी बताया जाता है। ग्रामीणों द्वारा उक्त व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नोखा बाजार से बिसीकला अपने गांव लौट रहा था। वहीं जख्मी लिलवंछ निवासी बेचू साह के पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया।
दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)