google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के उर्दाना मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में उर्दाना गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज यादव पिता देवनन्दन यादव की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।पुलिस ने बाइक जप्त कर थाना ले गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज यादव बाइक से जा रहे थे, तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई ।इधर हादसे के बाद परिजनों के बीच हाहाकार मच गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)