दैनिक समाज जागरण।संवादाता
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ का युवक बड़ी ख्वाहिशों के साथ ब्याह कर दुल्हन लेकर घर आया।दूसरे दिन रस्म के तहत दुल्हन अपने मायका दारु गई।वहां से ससुराल आने के बजाय अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।साथ में शादी मिला जेवर ले गई।बताते है दारू प्रखंड के चिरुवाँ निवासी गोविंद साव अपनी पुत्री पिंकी की शादी 25 नवंबर को बड़े धूम धाम से विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा निवासी अमित कुमार(काल्पनिक नाम)से किया था।शादी के दूसरे दिन बाहरोता के लिए लड़का अपनी दुल्हन को लेकर लड़की के मायके चिरुवाँ पहुंचा। जहां से पिंकी अपने घरवालों को दुकान जाने के बहाने से घर से निकली।वापिस लौट कर नहीं आई।मायके वालों ने खोजबीन शुरू की।पता चला पिंकी अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई।जिसे लेकर लड़के के भाई ने दारू थाना में आवेदन दे कर बताया कि पिंकी अपने साथ जेवरात भी लेकर चली गई।वही लड़की के पिता ने भी दारू थाना में आवेदन दे कर चिरुवाँ निवासी प्रहलाद कुमार पिता इंद्रजीत साव के ऊपर लड़की को बहला फुसलाकर भागाने का आरोप लगाया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



