राष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यालय में गणित महोत्सव का आयोजन

लखीमपुर खीरी, संवाददाता।
राष्ट्रीय गणित दिवस एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर सोमवार को विद्यालय परिसर में गणित महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या शिप्रा बाजपेई ने सरस्वती वंदना एवं श्रीनिवास अयंगर रामानुजन के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने रामानुजन के जीवन और गणित में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। कक्षा 12-C की दिव्या सिंह एवं कक्षा 9-D की रिद्धिमा राठौर ने अपने विचार रखते हुए बताया कि किस प्रकार रामानुजन ने अपने अल्प जीवनकाल में गणित के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। गणित आचार्य अखिलेश मिश्र ने जानकारी दी कि रामानुजन ने लगभग 35 हजार से अधिक गणितीय सूत्रों तथा 3884 प्रमेयों का प्रतिपादन किया।

गणित महोत्सव का उद्घाटन विद्यालय की उपप्रधानाचार्या डॉ. सीमा मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जीवन में उन्हें आत्मसात करना है।

महोत्सव के अंतर्गत छात्राओं के मध्य भारतीय गणितज्ञों का स्वरूप दर्शन प्रतियोगिता, गणितीय चार्ट प्रतियोगिता, गणितीय खेल प्रतियोगिता एवं गणितीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्या शिप्रा बाजपेई ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

गणितीय रंगोली प्रतियोगिता:
प्रथम — रिद्धिमा राठौर (9-D)
द्वितीय — आयुषी पटेल (9-A)
तृतीय — अक्षिता राठौर (9-D)

गणितीय खेल प्रतियोगिता:
प्रथम — पल्लवी कश्यप व आर्या राजपूत (7-B)
द्वितीय — शिवि चौरसिया (7-B)
तृतीय — सौम्या राठौर (6-C)

भारतीय गणितज्ञों का स्वरूप दर्शन प्रतियोगिता:
प्रथम — अदिति सिंह (8-A)
द्वितीय — आराध्या सिंह (8-C)
तृतीय — हर्षिता अवस्थी (8-C)

गणितीय चार्ट प्रतियोगिता:
प्रथम — निवेदिता शुक्ला (9-B)
द्वितीय — स्वरा वर्मा (9-B)
तृतीय — रिचा सिंह (9-B)

कुलदीप सिंह

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)