जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा शुक्रवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज–5 के अंतर्गत जन जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड सेवापुरी के शांति विद्यापीठ, कालिकाबारा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सहित शासन के विभिन्न हेल्पलाइन के विस्तार रूप से जानकारी श्री विवेक सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सेवापुरी, वाराणसी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांति विद्यापीठ कालिकाबारा के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण तथा पीआरडी जवान अविनाश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)