वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है। ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र 53 से निर्दलीय प्रत्याशी फैजान अहमद ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। फैजान अहमद जो जिला परिषद सदस्य हैं। किशनगंज के डीआरडीए भवन स्थित डीडीसी कार्यालय में शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकले, तो उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं पहना कर जोरदार स्वागत किया। समर्थकों में खासा उत्साह देखा। समर्थकों ने फैजान अहमद जिंदाबाद और जनता का नेता कैसा हो फैजान अहमद जैसा हो जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे।

वही फैजान अहमद ने कहा कि मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं सेवा और विकास होगा, उन्होंने कहा शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार प्रमुख मुद्दे हैं, लेकिन ठाकुरगंज के कुछ क्षेत्र हैं जो नदी कटाव से ग्रस्त है और कुछ क्षेत्र हैं जहां पर फैक्ट्रियां लगी है लेकिन वहां के लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और प्रदूषण के मारे हुए लोग हैं ऐसे तमाम मुद्दे जो अलग-अलग पंचायतों का है उन मुद्दों पर काम करने का कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा जनता के विश्वास और सहयोग से ठाकुरगंज में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।
मौके पर सैकड़ों समर्थकों में नामांकन के बाद से ही जबरदस्त जोश और उम्मीद का माहौल देखा जा रहा है। लोग इसे ठाकुरगंज की राजनीति में एक नई दिशा की शुरुआत बता रहे हैं।



