समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सरकार व संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है।जिसको लेकर मंगलवार को सेवापुरी विकास खंड के सभागार में सभी बी एल ओ की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे सभी बी एल ओ को अपने क्षेत्र में 24 से 30 दिसंबर तक बैठक का आपत्ति और दावा को दर्ज करना है।वही खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया अपात्र नामों को लेकर किसी भी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। जिन नामों पर संदेह है, उनकी जांच कराई जाए। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भूमिका को उन्होंने सबसे निर्णायक बताया। बीएलए और बूथ टीम टोली बनाकर घर-घर जाकर गहन सत्यापन करें।बैठक में विकास खंड कर्मचारी सहित क्षेत्रीय बी एल ओ शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



