*नेक पहल की हो रही प्रसंशा।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ विकास खंड के आयर निवासी गुज्जन यादव की नेक पहल की हर तरफ प्रसंशा हो रही है। वजह है जरूरत मंदो को ठंड से बचने के लिए घर-घर कंबल का वितरण करना। गुज्जन यादव खुद पैर से दिव्यांग है। फिर भी बुलंद हौसले के साथ समाज सेवा में तल्लीन है।
गुज्जन यादव रविवार को दो सौ दिव्यांगों एवं महिलाओ को कंबल वितरित किया था। उसके बाद से घर-घर जाकर कंबल दे रहे है। सोमवार और मंगलवार को सौ-सौ लोगो को घर-घर जाकर कंबल दिया गया।
गुज्जन यादव ने बताया कि अब तक कुल 400 दिव्यांगों एवं गरीब महिलाओ को कंबल दिया जा चुका है। मेरा प्रयास है कि ठंड से बचने के लिए हर किसी के पास कंबल हो। ‘जब तक है दम हौसला न हारेंगे हम’ के हौसले के साथ काम कर रहे है।
इस अभियान में गुज्जन यादव, श्यामजी प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, करिया ठेकेदार, रामचंदर राजभर,नागेश केशरी,रोहित केशरी, लालजी प्रजापति, जगदीश प्रजापति का सहयोग सराहनीय और शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



