google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का आयोजन

अम्बेडकर स्टेडियम ओबरा में प्रतिदिन योग से मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

ओबरा/ सोनभद्र। भारत स्वाभिमान न्यास, सोनभद्र के तत्वावधान में ओबरा स्थित अम्बेडकर स्टेडियम में प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस योग कक्षा में योग आसन, प्राणायाम, ध्यान, भजन एवं आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के साधक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।


इस योग शिविर का संचालन वीरेंद्र योगी के मार्गदर्शन में तथा महिला पतंजलि योग समिति सोनभद्र की जिला प्रभारी ममता एवं योग शिक्षिका शिवांगी द्वारा किया जा रहा है। यहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों को उनके अनुसार विशेष योगासन और प्राणायाम सिखाए जा रहे हैं।


गजराज नगर निवासी साधक सुरेश जी, जो वर्तमान में दुबई में कार्यरत हैं और इन दिनों अवकाश पर अपने घर ओबरा आए हुए हैं, उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या के समाधान हेतु मंडूकासन, कुर्मासन, शशकासन, गोमुखासन जैसे योगासन तथा कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं बाह्य प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं, निहोर जी को बैठने में होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्हें कुर्सी या पैरों को लटकाकर योग करने की सलाह दी गई है, जिससे धीरे-धीरे उनकी स्थिति में सुधार हो सके। योग शिक्षकों ने बताया कि योग एवं प्राणायाम लेटकर या बैठकर भी किया जा सकता है, आवश्यकता अनुसार सभी को अलग-अलग विधि से अभ्यास कराया जाता है।


इस अवसर पर साधक कृष्ण कुमार, देवेश कुमार, बबलू प्रजापति, अनील कुमार, लालजी एवं गीता यादव (सदस्या पतंजलि योगपीठ हरिद्वार) को स्वाध्याय पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक शिवांगी, वीरेंद्र योगी एवं अन्य साधकगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)