google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच,,कर रही है आगे की कार्यवाही।

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा के मैदान पारा गौठान के पास एक मानव खोपड़ी और पैर सहित शरीर के विभिन्न अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है
की अवशेष 2, 3 माह पुराना हो सकता है। मिली जानकारी केअनुसार ग्राम भटचौरा के मैदान पारा गौठान के पास एक अज्ञात इंसान का सर पैर और रीड हाथ की हड्डी मिलने से सनसनी फैल गई है। भटचौरा निवासी ओमप्रकाश लहरे पिता इतवारी लहरे उम्र 26 वर्ष जो पूरे परिवार के साथ 6 माह पूर्व गुजरात कमाने खाने गया हुआ था जो बीती रात को अपने घर वार्ड क्रं. 8 ग्राम भटचौरा पहुंचा जिसने सुबह उठने के बाद घर के बगल में एक नर कंकाल का सर देखा जिसके बाद उन्होंने गांव के कोटवार एवं पंच लोगो को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने बताए हुए स्थान की बारीकी से खोजबीन की जिसके बाद 500 मीटर के एरिया में फैले मानव शरीर के अन्य हिस्से को बरामद किया गया। जिसमे अज्ञात मानव शरीर के सिर रीड की हड्डी, पैर की हड्डी समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों के अवशेषों को बरामद किया गया है। जिसको अब पचपेड़ी पुलिस फॉरेंसिक जांच में बिलासपुर भेजने की तैयारी कर रही है। फॉरेंसिक जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा की मृतक आखिर में महिला या पुरुष है,और मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है और कब हुई है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)