आम – नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील — सुश्री प्रधान
बिरसिंहपुर पाली — देश भर के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में नगर पालिका परिषद पाली ने गत वर्ष के नतीजों को बदल कर नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर साबित कर दिया है। विदित होवे की राष्ट्रीय स्तर पर शामिल 1585 शहरों में 124वां स्वच्छ शहर का स्थान हासिल किया है।केन्द्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के G F C में एक स्टार एवं odf++ का प्रमाणीकरण पत्र प्राप्त किया है । ज्ञात होवे की इसके पूर्व के वर्ष में नेशनल रैंक 292 के स्थान को पीछे छोडते हुए इस बार 168 स्थान हासिल किया है।
नगर पालिका परिषद पाली में स्वच्छता के पैगाम मिलने पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान ने इसका श्रेय नगर के नागरिकों को देते हुए कहा है कि नगर के लोगों ने स्वच्छता को अपना कर हमारी मदद की हैं वह सराहनीय है ।नगर के लोगों ने अपने घरों के गीले और सूखे कचरे का निपटान अलग अलग कर रहे हैं, डस्टबिन का उपयोग कर रहे हैं,यह सब हमारे आदत बन जाये , आप क्षसबका सहयोग मिला तो हम अगले सत्र में और बेहतर प्रर्दशन कर राष्ट्रीय पटल पर पाली नगर पालिका परिषद अपना स्थान ऊंचा करके दिखा सकेंगा ।
नगर पालिका परिषद के स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर उपलब्धि मिलने पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शंकुतला प्रधान एंव पार्षदों ने बेहद खुशी व्याप्त है । इसका श्रेय उन्होंने नगर के नागरिकों को देते हुए नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बधाई दी है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने भी स्वच्छता में मिली इस उपलब्धि के लिए नगर वासियों के सहयोग की तारीफ करते हुए परिषद के मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों के मेहनत का परिणाम बताया । इस कामयाबी दिलाने में महती भूमिका निभाने में सब इंजीनियर संतोष कुमार पांडे इंजीनियर सहायक नोडल विपिन कुमार विश्वकर्मा एवं स्वच्छता सभा पति प्रमिला जगवानी,प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा स्वच्छता रूपेश द्विवेदी, राजेश दुबे, मोनू जायसवाल,एवं सभी सफाई कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।साथ ही piu टीम से धीरेन्द्र दुबे एवं सज्जन सिंह जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।



