google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक सम्पन्न

लंबित मांगो को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी

शहडोल — प्राथमिक सहकारी समिति संघ भोपाल की संभागीय बैठक बीते दिवस अनूपपुर जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में संभाग के तीनों जिलों के पदाधिकारियों,समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह बैठक सहकारी समिति कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कराने की रणनीति पर चर्चा के लिए आहूत की गयी थी। सहकारी समिति कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर संघ व्दारा ल़ंबे अरसे लटका रखा है , उनकी इस न्यायोचित मांगों को शासन प्रशासन के व्दारा लगातार अनदेखी करता चला आ रहा है, जिससे सहकारी समिति कर्मचारियों के समक्ष जीवन मरण का सवाल खड़ा हो गया है।सहकारी समिति संघ ने इस अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए रणनीतिक संघर्ष करने का निर्णय इस बैठक में लिया है।
इस बैठक में उपस्थित संभागीय संरक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बैठक में उपस्थित कर्मचारियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा की संगठन की एकता ही हमारी ताकत है, हमें एक एक कर्मचारियों के हक़ को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तय करनी होगी, ताकि संगठन स्व स्फूर्ति हो और शासन -प्रशासन हमारी बात सुनने के लिए बाध्य हो जाये।सहकारी समिति कर्मचारियों के उत्पीडन और शोषण को संघ अब बर्दाश्त नहीं करेगा, इसके लिए हम संघर्ष करने के लिए तैयार है।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संभागीय सलाहकार डां ध्यान सिंह ने कहा की संघ के इन न्यायोचित माँगों को लेकर हम दिल्ली भोपाल एक कर देंगे, इसके लिए हम सरकार के माननीय मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के चौखट पर दस्तक देकर सहकारी समिति कर्मचारियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लडेगें और जीतेंगें।उल्लेखनीय है की संघ व्दारा अपने छ‌ह बिन्दुओ की मांग को लेकर एक लंबे समय से संघर्ष रत है जिनको देखने, सुनने वाला कोई नहीं है , जिससे यह लड़ाई विकट होती जा रही हैं ‌। और तो और वेतन भत्तो जैसे बुनियादी जरूरतों के लिए प्रशासनिक लापरवाही ऐसी बन गयी है,, जैसे अधिकारियों को अपने जेब से ही भुगतान करना हो।जिसके लिए सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी जायज मांगों के लिए अधिकारी दर अधिकारी अपना मांग पत्र सौंप कर कर्मचारी हितों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन नगाड खाने में तूती की आवाज कहा सुनाई देती है ‌।शासन प्रशासन के इस गैर जिम्मेदाराना रवैया से व्यथित होकर संघ ने बैठक में निर्णय लिया है कि अगर समय रहते संघ की मांगो पर विचार नहीं किया गया तो संघ प्रदेश व्यापी आंदोलन छेडेगा।
इस बैठक में उमरिया, शहडोल, और अनूपपुर के सैकड़ों कर्मचारियों ने एक श्वर में इसका सर्मथन किया। बैठक का कुशल संचालन संभाग अध्यक्ष रजनीश तिवारी ने किया वही पर अनूपपुर जिला अध्यक्ष का संयोजन सराहनीय रहा ‌


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)