google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज में पुस्तकालय सह संग्रहालय की मनाया गया 111 वीं स्थापना दिवस



समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ मंगलवार को दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र के भरतपुरा गांव स्थित गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय की स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
जानकारी के अनुसार मौके पर पुस्तकालय सह संग्रहालय के संस्थापक गोपाल नारायण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पन किया गया। उसके बाद स्थानीय बिधायक सन्दीप सौरभ, सचिव मुकेशधारी सिंह, पालीगंज एसडीओ जयचन्द्र यादव व भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान मुकेशधारी सिंह ने पुस्तकालय की वस्तुओं व विधि ब्यवस्था से लोगो को अवगत कराया। वही बिधायक सन्दीप सौरभ ने कहा कि यह राज्यस्तरीय पुस्तकालयों की सूची में शामिल है। जिसके विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। वही भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह नद कहा कि इस पुस्तकालय की ख्याति काफी दूर दूर तक है। लेकिन जितना चशिये उतना विकास नही हो पाई है। वही उन्होंने एसडीओ जयचन्द्र यादव से आग्रह किया कि अपने माध्यम से इसके उचित विकास के लिए उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराएं। वही पुस्तकालय के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्यामनन्दन शर्मा ने कहा कि शिक्षा के विकास के क्षेत्र में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
मौके पर अशोक यादव, अशोक शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सौम्या कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)