
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 दिसंबर 2023 आज मंगलवार को नबीनगर सोखा बाबा मंदिर परिसर मे पेंशनर समाज नबीनगर द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता पेंशनर समाज के सचिव सुखदेव प्रसाद सिंह ने किया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रथम अध्यक्ष और पेंशनर समाज के जिला सचिव महेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र सिंह उत्तम चरित्र के व्यक्ति थे वे सदा शिक्षकों के प्रति निष्ठावान रहे। वक्ताओं ने उनके निधन को पेंशनर समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसके अतिरिक्त पेशनर बैद्यनाथ मिश्र के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।आज की इस शोक सभा मे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर क्षोभ व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर सभी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया। मौके पर अवधेश प्रसाद सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह,हाजी मास्टर मुस्ताक, विशुन प्रसाद,अर्जुन भगत ,मधुसूदन पांडे , रामधनी साहू सहित अन्य पेंशनर मौजुद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



