समाज जागरण / जिम्मी मिश्रा, बैंकॉक (थाईलैंड)
थाईलैंड में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर राजधानी बैंकॉक सहित विभिन्न शहरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। विद्वानों और समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, धर्म रक्षा और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में धर्म, न्याय एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन विदेशों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह आयोजन भारतीय समुदाय को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बना।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



