समाज जागरण / विजय कुमार अग्रहरी
सोनभद्र न्यूज़ । बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव के पास सड़क हादसा मंगलवार तड़के बड़ा रूप ले लिया, जब ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे में बाइक सवार धरम (35), लोकमन (33), अजय (34) और आरके कुमार (35) निवासी डोडहर थाना बीजपुर गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं ऑटो सवार चंपा देवी (30) निवासी नधीरा भी बुरी तरह घायल हुईं।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सोनभद्र मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा गया, जहां डॉ. पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चारों बाइक सवारों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही धरम (35) की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार चारों युवक परनी गांव शादी समारोह से लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। वहीं घायल चंपा देवी जरहा से अपने घर लौट रही थीं। ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य सोनभद्र चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को मेमो के जरिए सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



