समाज जागरण दीपक सरकार
पर्यावरण धर्म के तहत डॉ कौशल ने दहेज में वर- वधु व बरातियो को पौधा दान कर किया स्वागत
*छतरपुर , पलामू, झारखंड*
जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत आस्था का केंद्र चेगौना धाम परिसर स्थित विवाह मंडप में शुक्रवार को विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने इस वर्ष भी छतरपुर पूर्वी क्षेत्र के गरीब अनाथ कन्याओं की शादी कराकर स्वयं कन्यादान कर न सिर्फ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया बल्कि समाजसेवा का एक मिसाल कायम किया।
बीते वर्ष भी इन्होंने अपनी निजी खर्चे पर गरीब व अनाथ कन्याओं के हाथ पीले कराकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया था। छतरपुर अनुमंडल के तेलियाडीह निवासी स्व नंदू राम की पुत्री रूबी कुमारी की शादी पिपरा के भैरों राम के पुत्र गुड्डू राम के साथ सम्पन्न कराकर स्वयं कन्यादान भी किया। वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने सनातनी धर्म के साथ वृक्ष देव की भी पूजा कराई और पर्यावरण धर्म के तहत सभी बारातियों को दहेज में प्रदूषण का शत्रु पौधों का दान करते हुए कहा कि दहेज में मिले सामानों से केवल वर- वधु और उसके परिवार को ही उसका लाभ मिलता है परंतु पौधा रूपी दहेज बरातियों को देने से धरती और ब्रह्मांड के 84 लाख जोनी जिओ को लाभ मिलता है ।
इससे प्रदूषण का खत्मा होता है। पर्यावरणविद डॉ कौशल ने कहा कि इसी तरह पिछले वर्ष भी उनकी धर्मपत्नी सह डाली पंचायत की मूखिया पूनम जायसवाल, उनके पुत्र सह जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने तीन अनाथ बच्चियों की शादी कराकर उन्हें कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त किया था।
पर्यावरणविद ने सभी बरातियों को पौधा दान करने के उपरांत उन्हें पर्यावरण धर्म के तहत 8 मूलज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई। मौके पर रूबी कुमारी की मां कुंती कुंवर, नरेश राम, रिंकू कुमारी,प्रमोद राम मानदेव राम, अरुण राम, देवव्रत राम, सुनैना देवी,राजद नेता शिवनन्दन यादव डाली के पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, जुबेर अंसारी , सत्य सिंह, कौशल किशोर उपाध्याय,सुदीप राम, परशुराम, गोलू राम, पप्पू विकास राम, यशोदा देवी, हरेंद्र कुमार, अजय राम,रामावतार राम, प्रेम देवी आदि शामिल थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



