google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वीपीएस में ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)
क्षेत्र के वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता में आयोजित होने वाली द्वितीय वाराणसी कप ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन आज विद्यालय परिसर के एम.पी. सभागार में हुआ। जिसमें अंडर 11, 13 और 17 (बालक/बालिका) आयु वर्ग के कुल 160 खिलाड़ी प्रतिभाग किया।
उद्घाटन के इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विजय कुमार जयसवाल, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अमित पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।आज प्रतियोगिता में मुख्य रूप से उपनिदेशक के.के. पाण्डेय, उप प्रबंधक शशिकान्त गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामानंद जायसवाल तथा वाराणसी शतरंज एसोशिएसन के सचिव विजय कुमार उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी विद्यालय के प्रवीण सिंह ने दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)