google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीजपुर-बकरिहवा सड़क मार्ग पर पैच वर्क से खानापूर्ति, ग्रामीणों में रोष

मानक को ताक पर रख भरे जा रहे सड़क के गड्ढे

उपेन्द्र कुमार तिवारी तहसील संवाददाता/ समाज जागरण

​बीजपुर/ सोनभद्र। बीजपुर-बकरिहवा सड़क मार्ग के दिन बहुरने की आस लगाए बैठे ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस खस्ताहाल सड़क पर गड्ढे भरने के लिए (पैच वर्क) का कार्य शुरू तो हुआ लेकिन कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मत के नाम पर केवल ‘कोरम पूर्ति’ की जा रही है।​​स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क पर मौजूद केवल बड़े गड्ढों को ही भरा जा रहा है जबकि छोटे गड्ढों को जस का तस छोड़ दिया गया है

ताज्जुब की बात यह है कि एनटीपीसी स्वागत गेट से लेकर नकटू तक एक भी गड्ढा नहीं भरा गया है और कार्य सीधे नकटू से शुरू किया गया।​कार्य की गुणवत्ता का आलम यह है कि गड्ढों में डाली गई गिट्टी अभी से उखड़ने लगी है जिससे राहगीरों के लिए खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह काम हुआ तो पहली बारिश भी यह मरम्मत नहीं झेल पाएगी।​जब इस संबंध में जेई विनोद भारती से बात की गई, तो उन्होंने एक चौंकाने वाला तर्क दिया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वर्तमान में केवल बड़े गड्ढों को ही भरने की अनुमति मिली है।छोटे गड्ढों को अगले चरण में बाद में भरा जाएगा।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कार्य की जांच और गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि ​सड़क की यह अधूरी मरम्मत न केवल सरकारी धन की बर्बादी है बल्कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को न्योता भी दे रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)