google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शांतिपूर्ण माहौल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू

उपेन्द्र तिवारी तहसील संवाददाता/ समाज जागरण

बीजपुर/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा सकुशल शुरू हो गई । सुबह की पाली में कक्षा दसवीं की हिंदी विषय परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई चारो परीक्षा केंद्र पर कुल 900 परीक्षार्थी का नामांकन था जिसमें 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा 965 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ जिसमें से 63 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शिवम संकल्प इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक विनोद शुक्ला ने बताया की हमारे परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल में 295 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमे 28 बच्चे अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में 169 में से 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।


गुरुकुल इंटर मीडिएट कालेज सेवकाडाँड़ के व्यवस्थापक मार्तण्ड देव पांडेय ने बताया कि हमारे यहाँ प्रथम पाली हाई स्कूल में 280 विद्यार्थियों का नामंकन हुआ जिसमें 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और दूसरी पाली इंटरमीडिएट में 203 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ जिसमें 07 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।


वही अंबेडकर इंटर कॉलेज रजमिलान के केंद्र व्यवस्थापक कृपा शंकर ने बताया कि हाई स्कूल में 148 में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 342 परीक्षार्थियों में 17 अनुपस्थित रहे। प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज जरहा के केंद्र व्यवस्थापक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि हाई स्कूल में 196 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमे 13 अनुपस्थित रहे वही दूसरी पाली की इंटर की परीक्षा में 251 में से 27 अनुपस्थित रही।वार्षिक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट विकास दुबे, अरविंद कुँवर, इंद्रेश कुमार, पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)