

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
चांदन/बांका
प्रखंड क्षेत्र के कोरिया पंचायत के पटना गांव में अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई कर रहे एक 15 वर्षीय युवक बीते 25 अगस्त से रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा गायब युवक की काफी खोजबीन के बाबजूद नहीं मिलने पर युवक के पिता जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के रामदासपुर निवासी सोदी यादव ने चांदन थाना मे पुत्र के गुमशुदगी की मामला में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।युवक के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र मिथिलेश कुमार अपने मामा के घर में रहकर एम एम के जी हाईस्कूल चांदन में कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहा था।बीते 25 अगस्त को वह पढ़ाई के लिए चांदन गया था ।और देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी सगे सम्बंधियों के यहाँ काफी खोजबीन की गयी मगर कोई अता पता नहीं चला।वहीं विद्यालय में साथ पढ़ रहे छात्रों एवं शिक्षकों से पुछ ताछ करने पर बताया कि मिथिलेश कई दिनों से विद्यालय नहीं आ रहा था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



