google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में रंगदारी वसूलते अपराधी  की पुलिस से हुई भिड़ंत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ आलमगंज थाना के गायघाट के पास रंगदारी वसूलने आए एक अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या पुलिस पर हमला के दौरान जवावी कारवाई मे जख्मी हो गया है। नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से गायघाट आने वाला है। पुलिस द्वारा एसटीएफ के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए उक्त स्थल पर पहुंच घेराबंदी की।

अभियुक्त ने पुलिस पर हमला किया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में एक गोली लगी है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक गोली तथा एक खोखा बरामद किया गया है। जख्मी का उपचार पुलिस अभिरक्षा मे किया जा रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार जख्मी अपराधी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)