समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के गौरीचक थाना की पुलिस ने छापामारी अभियान के दौरान ग्राम खैरा में दबिश देकर 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जप्त करते हुए सभी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनरुआ थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी प्रशांत रविदास के 45 वर्षीय पुत्र शंकर रविदास, गौरीचक थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी लालदेव मांझी के 35 वर्षीय पुत्र सुरज मांझी, फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा महदीपुर गांव निवासी रामवृक्ष मोची के 25 वर्षीय पुत्र राम पुकार तथा गौरीचक थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी रमेश मांझी के 45 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है। थाना पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चली इस कार्रवाई के दौरान मौके से देसी चुलाई शराब की खेप बरामद की गई। सभी अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



