google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने किया धर्मविरुद्ध वीडियो वायरल करने के जुर्म में एक को गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिला के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला भदसारा गांव में बुधवार की रात धर्मविरुद्ध वीडियो प्रसारण के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लाला भदसारा गांव निवासी राम भवन मोची के 25 वर्षीय पुत्र निराला कुमार के रूप में हुई है। गांव में ऐसे वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में नाराज़गी और तनाव की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद दुल्हिन बाजार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में एसआई आयुष कुमार, योगेंद्र सिंह, विजय सिंह सहित शस्त्रबल पूरी तत्परता से मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि मामले में ठोस कदम उठाया जाएगा और किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि लोग किसी भी धर्म विरोधी या भड़काऊ गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)