google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को ब्लैट से काटा घायल

गुन्नौर में एक दंपती के बीच प्रेम संबंधों को लेकर शक के कारण विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने सोते समय पति के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर किया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राजू पुत्र महिपाल की शादी 5 माह पहले जिला बदायूं के थाना सहसवान के गांव मिर्जापुर निवासी भारती के साथ हुई थी।   शुक्रवार रात प्रेम संबंध होने के शक में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। पति की हरकत से नाराज पत्नी ने रात में पति के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को परिजन गुन्नौर सीएचसी  लेकर गये जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)