अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरी इलाकों में पान मसाला और गुटखा प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दुकानों पर इन उत्पादों को तय कीमत से दो से तीन गुना तक अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है,लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
वहीं कुछ छोटे दुकानदारों का कहना है कि उन्हें थोक विक्रेताओं से ही माल अधिक कीमत पर मिल रहा है, जिसके कारण वे मजबूरी में ऊंचे दाम पर बिक्री कर रहे हैं। जानकारों की माने तो प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलना नियमों के विरुद्ध है बावजूद इसके क्षेत्र में खुलेआम बिक्री होने से प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि निर्धारित मूल्य पर ही उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित हो सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



