google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीजीआई अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

समाज जागरण संवाददाता लखनऊ

लखनऊ।  (पीजीआई) अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट (एलटीयू) वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग कैंसर मरीज का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मरीज का गला कटा हुआ मिलने से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई।


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मरीज काफी समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और एलटीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह जब वार्ड में मौजूद स्टाफ ने मरीज को संदिग्ध हालत में देखा तो तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे अस्पताल में फैल गई, जिससे डॉक्टरों, कर्मचारियों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन भी मामले की आंतरिक जांच में जुट गया है।
फिलहाल इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)