google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पिता ने बेटियों और बहू को हेलिकॉप्टर में बैठाकर दिया सम्मान, गाजियाबाद के किसान की अनोखी पहल**

*गाजियाबाद।** जिले के ग्राम मकरेड़ा में एक किसान ने बेटियों और बहू के सम्मान का अनूठा संदेश देकर समाज के सामने मिसाल पेश की। ग्राम मकरेड़ा निवासी **संत सिंह खारी** ने अपनी दोनों बेटियों ईशा खारी और अंशिका खारी के साथ पुत्रवधू **रितिका** को भी बेटी का सम्मान देते हुए हेलिकॉप्टर से उनके ससुराल गांव **रेवड़ी-रेवड़ा** से अपने घर लाने की व्यवस्था की।



कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ के साथ हुई। यज्ञ के ब्रह्मा **प्रवीण आर्य** रहे तथा संत सिंह खारी और उनकी पत्नी मंजू यजमान बने। हेलिकॉप्टर से रवाना होने से पहले **स्वामी मुकेशानंद गिरी** ने परिवार को आशीर्वाद देकर यात्रा का शुभारंभ कराया।

संत सिंह खारी ने कहा कि **बेटियां समाज का गौरव हैं और उनके बिना परिवार अधूरा है।** उन्होंने कहा कि सरकार भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। ऐसे में समाज की जिम्मेदारी है कि वह बहू और बेटी में कोई भेदभाव न करे। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्रवधू रितिका भी उनके लिए बेटी के समान है, इसलिए गौना की रस्म के दौरान उसे हेलिकॉप्टर से सम्मानपूर्वक घर लाया गया।

उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य किसान हैं, लेकिन यदि प्रत्येक परिवार बहू को भी बेटी जैसा सम्मान दे तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने लोगों से बेटियों को शिक्षित करने और उन्हें समान अवसर देने का आह्वान किया।

हेलिकॉप्टर ने रेवड़ी-रेवड़ा गांव से लौटते समय दोनों गांवों के ऊपर चक्कर लगाया। इसके बाद **मेजर आशाराम त्यागी क्रिकेट स्टेडियम, मकरेड़ा** में सुरक्षित लैंडिंग की गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परिवार का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कृष्णदेव आर्य, मनोज प्रधान, अरुण प्रधान, राजसिंह शर्मा, प्रेमचंद आर्य, रणधीर सिंह, सूरजमुनि, प्रवीण मुखिया, अशोक प्रधान, प्रवीण प्रधान, नितिन प्रधान, संदीप महाकाल, नवीन शर्मा, बृजपाल सिंह, निमेष वीरकुमार, ओमबीर सिंह पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

> **नोट:** यह समाचार आयोजकों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर तैयार किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)