google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

चंदवारा: चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पद्मा थाना क्षेत्र के अडार गांव निवासी सरिता देवी (45 वर्ष), पति सकलदेव यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर कोडरमा जा रही थीं। इसी दौरान मदनगुंडी के पास अचानक बाइक से गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)