google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुआ पौध रोपण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकासखंड के तेंदुई गांव में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विकसित होने के साथ ही हरित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वहीं दूसरी तरफ विकास के नाम पर तेज गति से पेड़ों की कटाई हो रही है जिसका दुष्परिणाम मानव समेत संपूर्ण जीवन पर पड़ रहा है।पौध रोपण और उनका संरक्षण वर्तमान समय एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वही इस मौके पर राष्ट्रीय रक्षा संघ के तरफ से गांव के ग्रामीणों में लगभग 600 आम का पौधा लगाने के लिए बांटा गया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप सिंह पटेल,राम अवध वर्मा,पवन सिंह,उमेश पांडेय, तारक नाथ पांडेय, संजू पटेल,आजाद कुमार गोंड,आदि गांव के युवा उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)