google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाराष्ट्र में हिंदी विरोधी आंदोलन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी एच यू) के छात्रों ने आज महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी विरोधी आंदोलनों के खिलाफ लंका सिंह द्वार पर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता विवेक सिंह अभिषेक ने किया, जिन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एम एन एस) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे को खुली चेतावनी दी।विवेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा,यदि मातृभाषा हिंदी का अपमान हुआ, तो बी एच यू ही नहीं, देश भर के छात्र आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे। हम मराठी भाषा का भी पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन यदि उसे बलपूर्वक थोपने का प्रयास किया गया, तो यह देश की एकता और संप्रभुता के लिए घातक होगा।
उन्होंने इसे भाषाई विभाजन पैदा करने वाला प्रयास बताते हुए राष्ट्रीय एकता और भाषायी सौहार्द्र को बनाए रखने की अपील की।
छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि हिंदी का अपमान नहीं सहेंगे,एक भारत – श्रेष्ठ भारत, और मराठी भी हमारी, हिंदी भी हमारी – जबरन थोपना नहीं मंज़ूरी हमारी।
इस प्रदर्शन ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का युवा वर्ग किसी भी भाषा के विरुद्ध भेदभाव या जबरदस्ती के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा और राष्ट्रीय एकता के लिए एकजुट होकर खड़ा रहेगा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। प्रमुख रूप से विपुल सिंह, मोहित राज गुप्ता, अमित जयसवाल, अमरजीत सिंह, मुकेश पटेल, उत्सव सिंह गोलू, राहुल, विशाल, मोनू, अनंत गुप्ता सहित दर्जनों छात्रों ने भाग लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)