परिवार के लोगों के साथ निरुपाय होकर न्याय की मांग की श्रमिकों ने।
श्रीभूमि जिला के दुल्लभछड़ा विष्णु टी इंडस्ट्री के अधिकारियों ने सरकारी आवंटन में मिली जमीन पर कृषि कार्य करने में बाधा उत्पन्न करने पर परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोग गुस्से में उठ खड़े हुए। शिकायतकर्ता नसरुल मिया ने कहा कि मुकामछड़ा शिव मंदिर के पास साढ़े सात बीघा जमीन पर वह पिछले 50 वर्षों से कृषि कार्य कर रहे हैं, जो कि छह परिवारों के नाम पर शरणार्थियों को आधिकारिक तौर पर आवंटित की गई थी और उन्हें उक्त मालिकों से खरीदी गई थी। लेकिन पिछले तीन वर्षों से उक्त जगह पर कृषि कार्य करने में बागान प्राधिकरण और उनके कर्मियों द्वारा बाधा डाली जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यदि इस क्षेत्र की जगहें बागान की हैं तो अन्य लोगों के मामले में कोई बाधा क्यों नहीं डाली जा रही है।

दूसरी ओर, नसरुल मिया ने यह भी कहा कि वह उक्त बागान के स्थायी श्रमिक थे। लेकिन उन्हें बिना किसी नोटिस दिए अचानक काम से हटा दिया गया। जबकि वर्तमान सरकार बागान श्रमिकों के साथ शिखा सहित उज्ज्वल भविष्य के लिए बागान क्षेत्र में स्कूल स्थापित करने, मुफ्त पाठ्यपुस्तक वितरण और मध्याह्न भोजन की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन उक्त बागान प्राधिकरण सरकार विरोधी काम कर रहा है। इसके अलावा, पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान करने के साथ-साथ उनके बागान कर्मचारियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है, इस प्रकार की शिकायतें भी की गई हैं। बागान श्रमिक परिवार के साथ निरुपाय होकर न्याय के लिए मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



