समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के देल्हना गांव में आज ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल ( प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस )ने
हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता ( 100मीटर , 200मीटर , 300मीटर ,500 मीटर दौड़ ) का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्रामीण अंचल के बच्चों को काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मंच से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद देकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त नन्हे–मुन्ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा बच्चो को खेल में आगे बढ़ने के लिए काशी सांसद खेल प्रतियोगिता का बहुत बढ़ा योगदान रहा हैं जिससे गांव के बच्चे भी अपनी प्रतिभा को निखार रहे है।कार्यक्रम में रजनीश सिंह,आदर्श पटेल,अवधेश पटेल,श्याम बलि,विनोद पटेल,राजेश यादव,गोविंद पटेल अधिराज सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



