समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास सम्भव है।खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलते हुए ऊंचाइयां हासिल कर पहचान बनाये, हार कर भी जितने के इरादे से तकनीक अपनाएं।
उक्त बातें एस0 आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल हरहुआ में आज मंगलवार को तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रबंध निर्देशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और जूडो जैसे खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में स्थानीय अन्य विद्यालय के बच्चे भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य आर0पी0 सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र को पढ़ाई के अलावा कम से कम एक खेल में अवश्य रुचि लेनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ0 सर्वदेव सिंह ने छात्रों को उत्साहित किया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं नरेंद्र यादव ने सभी प्रतिभागियों को उत्साहित किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



