google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन्म दिन पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता आने लगी है। इसी कड़ी में संजय मेमोरियल वूमेन कॉलेज लोहता के प्रबंधक शशिकांत सिंह ने अपने 62 वीं जन्मदिन पर कालेज परिवार के साथ मिलकर पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। उन्होंने संस्था के शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी पौधे भेंट कर पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।उन्होंने समाज के लिए पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास बताते हुए सभी को शुभ अवसरों पर फिजूलखर्ची की बजाय पौधारोपण करने पर जोर दिया।साथ ही उन्होंने आज के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने के साथ जल संरक्षण और पौध रोपण करने की अपील भी किया। पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य डॉ विष्णु प्रकाश, दीपिका दीक्षित,रिंकी, डॉ.अशोक सिंह, अर्चना सेठ, डॉ अतुल सिंह,अंबिका वर्मा , आकांक्षा उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)