समाज जागरण
गोड्डा
महागामा :-प्रखंड मुख्यालय के निकट महुवारा स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आज शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक शाम शिक्षा के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजुमन तरक्की उर्दू झारखंड के प्रदेश सहायक सचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण क्षेत्र के लोकप्रिय शायर एवं अंजुमन तरक्की उर्दू झारखंड (गोड्डा इकाई) के संरक्षक कलीमुल्लाह परवाना रहे ।
जिन्होंने शिक्षा के महत्व पर एक से बढ़कर एक गजलें और गीत प्रस्तुत कर बच्चों एवं उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने जोरदार तालियों के बीच उनकी शायरी का अनोखे अंदाज में आनंद लिया। मुख्य अतिथि मो सुलेमान जहांगीर आजाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल महागामा क्षेत्र में शिक्षा का उभरता हुआ केंद्र है जहां कमजोर और गरीब तबके के बच्चे के लिए भी बेहतर शिक्षा की राह खुल रही है ।उन्होंने कहा कि यह विद्यालय नौनिहालों के लिए उम्मीद की मजबूत किरण बनकर उभर रही है ।उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय में दी जाने वाली संस्कारिक शिक्षा छात्रों के सर्वांगीण भविष्य का आधार बनेगी तथा यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत स्तंभ साबित होगा ।
आजाद ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को इन विद्यालय में भेज कर उनके उज्जवल भविष्य की राह को प्रशस्त करें ।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं छात्रों में सीखने की प्रेरणा को बढ़ाना है। जिसमें विद्यालय परिवार सफल रहे। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की सकारात्मक भूमिका रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



