ग्रामीणों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बच्चा चोर की अफवाह से बचने पर जोर दिया है।अफवाह में पड़ कर किसी के साथ मार पिटाई करने की शिकायत पर सख्त कारवाई की जाएगी।
बताया जाता है चतरा जिले से चंद लोग इमली तोड़ने प्रखंड के महुआटा़ड आए थे। इमली तोड़ने के काम से जुड़े लोगों का दूसरी जगहों से आना कोई नई बात नहीं है।साल दर साल वैसे पेशेवर लोगों का आना होता रहता है। आए लोगों के साथ बच्चा चोर की अफवाह में पड़कर ग्रामीण युवकों ने मार पिटाई करने लगे। जानकारी पाकर पंचायत के एक स्थानीय जनप्रतिनिधि सामने आकर बीच बचाव करने की कोशिश की। पर उसके साथ भी युवकों मारपीट करने पर उतारु हो गए।
जिसकी जानकारी किसी ने थाने की पुलिस को दे दी। जिस पर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने बाहर से आए लोगों को युवकों से सुरक्षित बचाया। मारपीट करने वाले युवकों को सख्त हिदायत देकर जाने दिया गया।थाना प्रभारी श्री महथा ने कहा कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में भी लोग इस तरह की अफवाहों में शामिल हो जातें हैं।
जो गलत है।कहा अफवाहों में ना आए।अपने बच्चों को खुद की निगरानी में रखें।कोई भी घुमंतू, पागल, कुड़ा कचरा उठाने वाले या अजनबी को बच्चा चोर कतई ना समझे।यदि किसी पर कोई का ऐसा संदेह होने पर पुलिस,मुखिया,चौकीदार को सुपुर्द करें।किसी भी हालात में मारपीट ना करें।कानुन को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।अफवाह में पड़कर किसी के साथ मारपीट करने की शिकायत पर ऐसा करने वालो पर सख्त कारवाई की जाएगी। जिसमें सिकचों के पीछे भेजे जाएगें।



