विनोद कुमार सिंह/ दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व पुलिस उपाधीक्षक नगर के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल मार्ग दर्शन में माफिया, टॉप टेन अपराधी व हिस्ट्रीसीटर के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे उत्तर प्रदेश गुण्डा निवारण अधि0 के अन्तर्गत श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय सोनभद्र के वाद सख्या 631/2023 व कंप्यूटरीकृत वाद संख्या D202316660000631 द्वारा दिनांक 30:01:2025 द्वारा निर्गत जिलाबदर आदेश का उलंघन करने पर हिस्ट्रीसीटर संख्या 30 A दीपक सिंह पुत्र बच्चा सिंह निवासी नई बस्ती बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को दिनाँक 14.04.2025 को थाना चोपन पर मु0अ0स0 121/25 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 1970 ,का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।