दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के अपह्त एवम गुमसुदा युवक भीम सिंह की हत्या की पुलिस द्वारा उद्भेदन कर मामले मे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अपहृत युवक भीम सिंह का शव हजारीबाग जिले के जंगल से बरामद किया गया ।अभियुक्तों की स्वीकारोक्ति और उचित पहचान से स्पष्ट हुआ की शव भीम सिंह की है।
टंडवा थाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मिथिलेश सिंह पिता स्व विशूनपत सिंह ग्राम दुआरी थाना टंडवा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी टंडवा थाना कांड संख्या 79/23 दिनांक 18/7/23 को दर्ज की गई थी।पूरे मामले मे अनुसंधान करते हुए पुलिस द्वारा चार अभियुक्त अर्जुन सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पिता विक्रमा सिंह,आरती देवी उम्र 35 वर्ष पति अर्जुन सिंह दोनो ग्राम साया नबीनगर थाना,शालिग्राम सिंह पिता वशिष्ठ सिंह पिपरा जिला औरंगाबाद और रणजीत कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष पिता सुरेश सिंह ग्राम समाहुता जिला रोहतास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



