पुलिस ने होली के बाद हुए आपसी विवाद में 07 व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में की कार्यवाही

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा*l के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निकट पर्वेक्षण में आज दिनांक 06 मार्च 2026 को थाना शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बीना पुलिस द्वारा होली त्यौहार के उपरांत हुए आपसी विवाद के संबंध में प्रभावी कार्यवाही की गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ व्यक्तियों के मध्य विवाद बढ़कर झगड़ा-फसाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना बन गई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1. सूरज गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता, निवासी-ग्राम बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष, 2. यशवर्धन वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर, ग्राम बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 21 वर्ष, 3. मुकेश वर्मा पुत्र विश्वज्योति वर्मा ग्राम बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 29 वर्ष, 4. धीरज वर्मा पुत्र विश्वज्योति ग्राम बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष, 5. शिवम त्रिपाठी पुत्र योगराज त्रिपाठी निवासी-बीना NCC कालोनी थाना-शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उम्र 23 वर्ष, 6. सुदीप सागर वर्मा उर्फ बावा पुत्र विश्वयासी ग्राम बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 25 वर्ष, 7. प्रियांशु वर्मा पुत्र श्याम बिहारी ग्राम बरवानी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 22 वर्ष।
आमजन से अपील की गई है कि त्यौहारों को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)